सुबह और शाम को हल्की ठंड पडऩे लगी
Oct 25 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में तापमान में काफी उतार चढाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को जहां हल्की ठंडक है, वहीं दिन में गर्मी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी हो रही है। सुबह और शाम को हल्की ठंड पडऩे लगी है, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। अक्टूबर माह का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप अगस्त-सितंबर की गर्मी का अहसास करा रही है। वहीं शाम को हल्की ठंडक हो रही है, दिन में गर्मी और रात में ठंडक लोगों को बीमार कर रही है। लोगों को सर्दी-जुकाम, शरीर दर्द और बुखार परेशान कर रहा है। शाम 7 बजे के बाद मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। जबकि दिन में धूप परेशान कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









