लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर की 5वीं बोर्ड मीटिंग एवं दीपावली मिलन समारोह पर चर्चा

Oct 24 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर की 5वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग लायंस विश्रांति गृह कैंसर हॉस्पिटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में एसके जैन उपस्थित रहे। बैठक में मानसेवी सचिव पुनीत अग्रवाल ने पूर्व बैठक की कार्यवाही  का वाचन किया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं बोर्ड सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह की रूपरेखा एवं आयोजन संबंधी विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा रोज आश्रय भवन, 1000 बिस्तर अस्पताल, ग्वालियर में मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए सुबह-शाम दलिया वितरण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, समय-समय पर भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। बैठक में इन सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने तथा जरूरतमंदों की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। बैठक में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों, सदस्यता विस्तार एवं वित्तीय प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं समर्पण के साथ क्लब की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।