दशहरा मिलन समारोह में मराठा बोर्डिंग ने किया समाज में योगदान देने वालों का सम्मान
Oct 24 2026
ग्वालियर। महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा जयेंद्रगंज (मराठा बोर्डिंग) में दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर वर्ष दशहरे के उपरांत समाज को एक मंच प्रदान करने के लिए किया जाता है, जिसमें समाज के सभी लोग उपस्थित रहते हैं और एक दूसरे को पसरे के अवसर पर बधाई देते हैं। इस वर्ष मराठा बोर्डिंग प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर सभा के अध्यक्ष बालराजे शिंदे, उपाध्यक्ष दिलीप जगताप, संयुक्त सचिव रवींद्र पाटणकर, सभापति संजय सूर्यवंशी, नगर निगम पार्षद यामिनी परांडे और अर्पणा पाटिल, भाजपा नेता नवीन परांडे, विश्वजीत भोसले उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाज सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए अशोक राव इंगले को मराठा बोर्डिंग हाउस को समाज हित में पचास हजार रुपए दान देने के लिए, पूनम जामदार को कृषि क्षेत्र में कार्य करने के लिए, अरुण गरुड़, प्रताप राव महाडिक को समाजसेवा के क्षेत्र में व खेल के क्षेत्र में अतुल सुर्वे, इंद्रजीत शिंदे पत्रकारिता क्षेत्र में चेतन मोरे, व्यवसाय के क्षेत्र में नितिन राव शिंदे, गायन के क्षेत्र में रश्मि सासोडे का सम्मान मंच पर उपस्थित पदाधिकारीयों एवं अतिथियों द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









