धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं: सांसद सतीश गौतम

Oct 24 2026

ग्वालियर। खैर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला बिरखू स्थित बीआरसी गार्डन में वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व प्राचार्य रमेशचंद्र गौतम द्वारा आयोजित माता जागरण के पश्चात भंडारे में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीश गौतम शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र गौतम ने उपस्थित अतिथियों का शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बनवारी लाल गौतम, अशोक गौतम, हरिओम गौतम, कृष्ण प्रकाश गौतम, लोकेश गौतम, राममूर्ति, भोला पालीवाल, मुनेश गौतम, सुमित गौतम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि माता रानी के जागरण और भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को आपस में जोडऩे, आपसी सद्भाव बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने माता रानी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।