सेवा भारती ने 200 मेधावी बच्चों का किया सम्मान, 201 कन्याओं का पूजन
Oct 24 2026
ग्वालियर। सेवा भारती महानगर ग्वालियर द्वारा आईआईटीटीएम संस्थान के सभागार में शक्ति पर्व एवं मातृशक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संस्कार केंद्रों से जुड़े शिक्षा, कला एवं खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 भैया-बहनों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, समाज के सहयोग से 201 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन-प्रसादी एवं उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह-विभाग संघचालक रवि अग्रवाल, आईआईटीटीएम के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार गौतम, समाजसेवी सुधीर शाह एवं श्रीमती शशि शाह तथा सेवा भारती महानगर के संरक्षक डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया ने भारत माता एवं माँ दुर्गा के चित्रों का पूजन कर किया। इस अवसर पर संस्कार केंद्रों के बच्चों ने माँ काली पर आधारित एकल नृत्य, गरबा का सामूहिक नृत्य तथा श्रीकृष्ण-राधा पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, भक्ति एवं संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में सेवा भारती महानगर के सचिव डॉ. सुरेंद्र प्रधान ने संस्था द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा विभाग के अंतर्गत 321 सेवा प्रकल्पों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज के सेवाभावी नागरिकों ने लगभग 10 संस्कार केंद्रों को गोद लेने तथा सेवा भारती के बालिका छात्रावास की एक छात्रा को गोद लेने की घोषणा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









