कार्बाइड गन की फैक्ट्री पकड़ी, 66 गन और पोटाश के 5 पैकेट बरामद
Oct 24 2026
ग्वालियर। सिरोल पुलिस ने खतरनाक कार्बाइड गन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। सिरोल में मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स के नाम से चल रही फैक्ट्री से 58 गन बरामद की गई है। जबकि मुरार के घासमंडी क्षेत्र की दो दुकानों से भी 8 कार्बाइड गन जब्त की गईं है। पुलिस को पोटाश के 5 पैकेट भी मिले हैं।
थाना प्रभारी सिरोल कमल किशोर यादव और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सिरोल चौराहे के पास स्थित ‘मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स’ पर छापा मारा। यहां बिक्री के लिए तैयार 58 कार्बाइड गन मिलीं। इनमें 47 सिंगल, 10 डबल और 1 अन्य गन शामिल है। पुलिस ने कारखाना संचालक रमन ओझा निवासी शिवनगर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घासमंडी की दो दुकानों से 8 गन जब्त
मुरार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घासमंडी क्षेत्र की दो हार्डवेयर दुकानों पर कार्रवाई की। दुकानदार अनिल झा की दुकान से 6 और काले खान की दुकान से 2 कार्बाइड गन जब्त की गईं। दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर मुरार थाने में केस दर्ज किया गया है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस कैल्शियम कार्बाइड, कार्बाइड गन, कार्बाइड लैंप और अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री, भंडारण और सप्लाई पर निगरानी रखेगी। इसके लिए हार्डवेयर दुकानों की चेकिंग भी की जाएगी।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने चेतावनी दी कि कार्बाइड गन और पोटाश का इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। इससे होने वाले धमाके में गंभीर चोट लगने और आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। शहर में अवैध रूप से कार्बाइड गन बनाने या बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









