बाल दिवस पर होगा ‘बाल प्रतिभा सम्मान 2026’, आवेदन आमंत्रित

Oct 24 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को ’बाल प्रतिभा सम्मान 2026’ का दीनदयाल सिटी मॉल में नि:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य 14 साल तक के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
बाल प्रतिभा सम्मान 2026’ में  नृत्य, गायन, चित्रकला, लेखन, वादन, स्केटिंग, शतरंज, क्रिकेट व अन्य खेल या किसी भी विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन। जो बच्चे राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तरीय पर कोई कार्य कर चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, रुचि का क्षेत्र और प्रतिभा का विस्तृत विवरण 9302093300, 8889219871 नंबरों पर भेजें। पंजीकरण प्रपत्र भरना अनिवार्य है।