2030 तक प्रदेश का पहला गरबा डांडिया बनेगा श्रीजी इवेंट्स का
Oct 23 2026
ग्वालियर। श्री जी इवेंट्स एंड प्लानर एवं जीवाजी क्लब के सहयोग से सीजन 3 का गरबा डांडिया महोत्सव विगत दिवस संपन्न हुआ। इस गरबा डांडिया महोत्सव में 411 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्व भाग लिया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी अपना परफॉर्मेंस दिया उक्त जानकारी श्रीजी इवेंटस एंड प्लानर्स के नितिन अग्रवाल एवं केतन अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि अभी मध्य प्रदेश में हमारा श्री जी गरबा महोत्सव तीसरे स्थान पर है, हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक हम इसे और भव्यता प्रदान करते हुए प्रदेश में पहले नंबर पर लेकर आए। जिससे ग्वालियर का नाम रोशन हो सके। उन्होंने बताया कि हमारे गरबा डांडिया महोत्सव में आयोजन स्थल पर फायर ब्रिगेड एम्बुलेंस सीसीटीवी कैमरे एवं प्रबंधन की व्यवस्था की गई थी, उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक अब हमारा वी ऑन मध्य प्रदेश से गरवा आयोजकों में प्रथम पायदान पर पहुंचना है। इस लक्ष्य के लिए हम आयोजन की गुणवत्ता प्रतिभागियों के अनुभव सांस्कृतिक प्रस्तुतियांऔर सुरक्षा व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया इस सीजन में बैक टू द 80 राजस्थानी थीम बन ठन री रात देसी ठाट गरबा की रात और अवध की शाम भक्ति के रंग श्री जी के संग जैसे थीम संध्याएं आयोजित हुई। हर संध्या में प्रतिभागियों को अलग वेशभूषा संगीत और सांस्कृतिक रंगों के साथ अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला। इस अवसर पर श्रीजी इवेंट द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल एवं विनोद गुप्ता का सम्मान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









