हिमस ग्वालियर से मथुरा तक निकालेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा 20 दिसंबर को
Oct 23 2026
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर के पदाधिकारी ने चामुंडा धाम कोटेश्वर पर पवन गुप्ता की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य अतिथि में संपन्न बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि गीता जयंती पर ग्वालियर से मथुरा तक हिंदू महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा का शुभारंभ 20 दिसंबर को चामुंडा मंदिर कोटेश्वर से प्रारंभ होकर सैकड़ों भक्तों के साथ पदयात्रा करते हुए फूलबाग प्राचीन कृष्णा मंदिर पर पहुंचेगी। जहां पर साधु संतों का आशीर्वाद लेकर श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा मुरैना, आगरा, धौलपुर, आगरा, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जाएगी। हिंदू महासभा के नेताओं ने न्यायालय में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि की मुक्ति के लिए प्रकरण पंजीयन किया हुआ है। पदयात्रा में भाग लेने वालों के लिए पंजीयन शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर से चामुंडा धाम कोटेश्वर एवं हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में किए जाएंगे। बैठक का संचालन मुकेश राठौर ज्ञान सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर रामकिशन राठौर, सुरेंद्र राठौर, वीरेंद्र राठौड़ देवेंद्र कुमार लाली राठौर, दीनानाथ कुशवाहा, बंटी राठौर, रवि झा, बृजमोहन कुशवाह, भरोसी धाकड़, अर्जुन राठौर आदि ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









