योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है: आशीष राठौड़
Oct 23 2026
ग्वालियर। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में शासकीय वृन्दासहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डबरा में जिला स्तरीय योग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार सागर ने की। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र कुशवाह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल एवं योग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास एवं समर्पण आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में प्राप्त अनुभवों से सीख लेते हुए निरंतर आगे बढऩा चाहिए तथा अपनी प्रतिभा के माध्यम से महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को योग अपनाकर शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं एकाग्रता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र कुशवाह ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोनों अतिथियों ने विभिन्न योग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ग्वालियर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. मनोहर कटारिया, डॉ. एल.एन. आर्य एवं डॉ. प्रियंका दांगी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









