स्वदेशी मेले में उतरा गांव, जागी भारत की आत्मा
Oct 23 2026
ग्वालियर। मेरे गांव में मेरे राम—काम भी, धाम भी, सम्मान भी की भावना के साथ स्वदेशी मेला-दीपोत्सव 2026 में सजा आदर्श स्वदेशी ग्राम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह ग्राम भारतीय संस्कृति, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है। मेला संयोजक आरपी माहेश्वरी, कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, युवा आयाम संयोजक स्वदेशी मेला देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू, लाल टिपारा आदर्श गौशाला के संत ऋषभ देवानंद महाराज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीमित संसाधनों और अनुपयोगी सामग्री के पुन: उपयोग से तैयार यह ग्राम ‘स्वदेशी से स्वावलंबन और ग्राम से राष्ट्र निर्माण’ का संदेश दे रहा है।
स्वदेशी मेला-दीपोत्सव 2026 में गोबर से लिपे आंगन, बांस-फूस की झोपडिय़ां, कुम्हार का चाक, मिट्टी के बर्तन, बैलगाड़ी, खटिया और ग्राम चौपाल आगंतुकों को पारंपरिक ग्रामीण जीवन का अनुभव करा रहे हैं। स्मार्ट गौशाला, गोबर आधारित उत्पाद, बायो-सीएनजी, सौर ऊर्जा और जैविक कृषि के माध्यम से गौ आधारित अर्थव्यवस्था एवं ग्रामीण रोजगार की संभावनाएं प्रस्तुत की गई हैं। बाजरे की रोटी, मक्के का भुट्टा और पारंपरिक व्यंजन खटिया पर बैठकर गांव के सोंधे स्वाद का अनुभव कराते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प, हैंडलूम, देसी वाहन और स्वदेशी झूले मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। मेले में रुचि कैटरिंग का ओपन एयर रेस्टोरेंट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां 200 रुपए में 17 तरह के व्यंजन असीमित मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेले में लगे झूले और राइड्स की खासियत यह है कि पहले इस तरह के झूले बिदेशी देशों से आयात किए जाते थे। अब इनका निर्माण ग्वालियर में स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। यहां निर्मित झूलों और राइड्स की आपूर्ति देशभर में करने के साथ इनके निर्यात की भी योजना है। इससे स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









