डीन पर हमले के विरोध में एसपी ऑफिस का घेराव कर 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
Oct 22 2026
ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। महासभा ने मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराने, आरोपी मनोज शर्मा का नार्को टेस्ट कराने और उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करने की मांग की। संगठन ने घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर ग्वालियर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ओबीसी महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर प्रवास के दौरान ट्रॉमा सेंटर के बाहर डीन डॉ. आरके धाकड़ पर हमला हुआ था। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। विजय कुमार ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोपी का नार्को टेस्ट कराने, उसकी कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करने की मांग की, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का पता चल सके।
महासभा ने आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे दावों की भी जांच कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञापन लेने के बाद एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि डीन पर हमले के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि ओबीसी महासभा ने मामले की विस्तृत जांच, नार्को टेस्ट और कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गंभीरता से विवेचना कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई षड्यंत्र था या नहीं और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









