मौसम: सुबह व रात में ठंडक, दोपहर में गर्मी
Oct 22 2026
ग्वालियर। अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और रात को हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 0.3 डिग्री कम है। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर 17.3 डिग्री तक पहुंच गया।
सुबह और देर रात हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में सामान्य कपड़ों में भी गर्मी लग रही है। ऐसे में लोगों को दिन के अलग-अलग समय के हिसाब से कपड़ों का चयन करना पड़ रहा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले और देर रात बाहर रहने वाले लोगों को ठंडी हवा से बचाव करने की जरूरत है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









