लायंस क्लब ग्वालियर दिशा द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन

Oct 21 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर दिशा द्वारा आयोजित विजय उत्सव एवं डांडिया महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। महोत्सव ने विभिन्न क्लबों को एक मंच पर लाकर एकता, सहयोग, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब आरोहन की अध्यक्ष वंदना जाजू, लायंस क्लब आरिश की फाउंडर प्रेसिडेंट रजनी एवं अध्यक्ष सुशीला, तथा लायंस क्लब ओजस की फाउंडर नीलम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। सभी ने अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लायंस क्लब ग्वालियर दिशा के अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की गई, जिनके प्रयासों से विभिन्न क्लबों को एक मंच पर लाकर सामूहिक दशहरा उत्सव को विजय उत्सव एवं डांडिया महोत्सव के रूप में मनाया गया। यह आयोजन लायंस परिवार की एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा। क्लब के मार्गदर्शक एवं मेंटर नितिन मंग्लिक के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्लब के समर्पित सदस्यों राज शिवहरे, डॉ. राजनेश निखरा एवं सबा रहमान सहित सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद किया गया।
अंत में लायंस क्लब ग्वालियर दिशा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही ऐसे आयोजन सफल बनते हैं। क्लब भविष्य में भी सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।