निगमायुक्त ने किया क्षेत्रीय कार्यालय और विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

Oct 21 2026

ग्वालियर। निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 5 का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कार्यालय पर मौजूद टीसियों से सम्पत्तिकर वसूली के बारे में जानकारी ली तथा वार्ड 12 एवं 16 के टीसियों ने टारगेट के अनुरूप वसूली नहीं की थी, उन पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही उन्होंने हजीरा और चार शहर का नाका क्षेत्र का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, उपायुक्त  उत्तम जखेनिया, अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, रामसेवक शाक्य, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, सहायक यंत्री राजेश परिहार, क्षेत्राधिकारी रजत पचौरिया, स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने 1 नंबर लाइन का निरीक्षण किया और वहां पर सडक निर्माण कार्य का मौका मुआयना किया, इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से बात की और उनकी समस्याओं का सुना। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सडक निर्माण कार्य तेजी से किया जाए और कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे सडक लंबे समय तक टिक सके तथा सीवर लाइन डालने के बाद रोड रेस्टोरेषन करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने हजीरा स्थित लाइन नंबर 3 का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को देखा एवं लाइन में पार्क निर्माण की फाइल का पुन: रिव्यू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही पेयजल लाइन कनेक्शन को देखने के निर्देष दिए।  लाइन नम्बर 9,13,14 में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेवर ब्लॉक कार्य कराये जाने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए।  
निरीक्षण के दौरान चार शहर के नाके पर नई सीवर लाइन के कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चार शहर का नाका पर सीवर लाइन निर्माण कार्य में ट्रैफिक पुलिस से कोर्डिनेशन करके ट्रैफिक डायवर्ट कर कार्य शीघ्र चालू करें, अगर ट्रेफिक डायवर्ट नहीं होता है तो दिवाली के बाद कार्य चालू करने के निर्देष दिए। साथ ही सडक के रेस्टोरेशन का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी ना हो इसके भी निर्देश  दिए। इसके बाद उन्होंने वार्ड 16 में पार्क का निरीक्षण किया और वहां पर आम जनों से बात की। इस दौरान उन्हें लोगों द्वारा समस्याएं बताई गईं, जिस पर नवीन पार्क के पीछे सीवर लाइन का मिलान मुख्य ट्रंक लाइन से कराने के निर्देश  दिए।