जेएसजी संगिनी नारी शक्ति का गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Oct 21 2026

ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप संगिनी नारीशक्ति, द्वारा होटल में राजस्थानी थीम पर भव्य गरबा महोत्सव उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने आकर्षक राजस्थानी पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि गरबा जोड़ी प्रतियोगिता में पूनम जैन एवं ऋतु जैन की जोड़ी ने प्रथम, मंजू जैन एवं शिल्पा जैन की जोड़ी ने द्वितीय तथा रीनू जैन एवं ज्योति जैन की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का निर्णय दीपिका जैन एवं भानु जैन ने किया।
कार्यक्रम में गरबा थीम पर आधारित हाउजी, ओपन डांस फ्लोर और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता में आकांक्षा जैन प्रथम, प्रिया जैन द्वितीय तथा पायल जैन तृतीय स्थान पर रहीं। महोत्सव ने महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने के साथ भारतीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक गरबा नृत्य के प्रति उत्साह को प्रदर्शित किया।