रामलीला चल समारोह का स्वागत अ. भा. अग्रसेन महासभा ट्रस्ट द्वारा

Oct 21 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा ट्रस्ट एवं चाय पर चर्चा ग्रुप द्वारा गत दिवस फालका बाजार में रामलीला चल समारोह का फूल माला, आरती प्रसादी के साथ ही इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया 
ट्रस्ट के सदस्य नंदकिशोर अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित स्वागत समारोह में अरुण बंसल, रामनाथ अग्रवाल, रवि कुमार गर्ग, दिनेश बंसल, आनंद मोहन अग्रवाल, सौरभ बंसल, विनोद सिंघल, उदय गर्ग, श्रीमती शेफाली, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, पवन सिंघल, प्रेम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, आदि द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई एवं भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। चाय पर चर्चा ग्रुप के निहाल गुप्ता द्वारा भव्यता के साथ इत्र वर्ष एवं पुष्प वर्षा की गई। 
दशहरा के दिन लायंस क्लब के सदस्य आनंद मोहन अग्रवाल एवं भारत विकास परिषद सहयोग शाखा के सदस्य विनोद सिंघल का जन्मदिवस भी फूलमाला से स्वागत कर मनाया गया।