हॉकी के अर्जुन को भारतीय हॉकी टीम में कब मिलेगी जगह
Oct 21 2026
ग्वालियर। ‘हॉकी का अर्जुन। जी हां हम बात कर रहे हैं। ग्वालियर शहर के शानदार एवं कलात्मक हॉकी के धनी अर्जुन शर्मा की! अर्जुन शर्मा भारतीय हॉकी के वह धुरंधर खिलाड़ी है जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई बार इंडियन एयरलाइंस, इंडियन रेलवे, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी आदि टीमों से खेलते हुए देश के प्रतिष्ठित हाकी टूर्नामेंट में कई बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है और अपनी टीम को विजेता होने का गौरव दिलवाया है। अर्जुन शर्मा अभी झांसी में चल रही हॉकी इंडिया की 16वीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम से खेल रहे हैं और अपने प्रदर्शन के आधार पर पांडिचेरी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है, और इसी टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेस्ट बंगाल के खिलाफ भी अर्जुन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और टूर्नामेंट समिति द्वारा अर्जुन को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभी तक इस टूर्नामेंट में अर्जुन शर्मा ने बहुत ही शानदार एवं कलात्मक खेल से खेल प्रेमियों का दिल जीत है। ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि इतनी शानदार हॉकी खिलाड़ी पर हॉकी इंडिया के सिलेक्टर्स की नजर क्यों नहीं जाती? भारतीय हॉकी टीम को अर्जुन शर्मा जैसे खिलाडिय़ों की दरकार है, अर्जुन शर्मा बहुत ही अनुशासित एवं मेहंनती खिलाड़ी है, अर्जुन शर्मा की योग्यता पर हमें पूरा भरोसा है अब देखना है कि सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन शर्मा को भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









