घोष के साथ संघ का पथ संचलन निकला

Oct 20 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहरभर में उत्साह से पथ संचलन निकाले। संघ के ग्वालियर विभाग के अंतर्गत 14 नगर, 6 खंड, 67 मंडल और 141 बस्तियों में पथ संचलन निकाले गए। पथ संचलन में 73 हजार से अधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति दर्ज कराई। विजयादशमी पर गुरुवार को सुबह 7.30 से 10 बजे तक पथ संचलन निकाले गए। मंगलवार को नई सड$क स्थित संघ कार्यालय से, माधव महाविद्यालय से, पीजीवी महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन पार्क दौलतगंज से, गजराराजा स्कूल, सिटी सेंटर, महलगांव, लक्ष्मीगंज, टकसाल स्कूल, शिवाजी पार्क आदि स्थानों से निकाले गए। इस दौरान स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया।