पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कर,अफसरों ने किए फायर
Oct 20 2026
ग्वालियर। जनता की अपेक्षा आपसे मदद की होती है, आपका फर्ज है कि जो भी आपके पास मदद के लिए आए, उसकी मदद करे। यह बात आज पुलिस लाइन में दशहरे के अवसर पर हुए शस्त्र पूजन में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। इस अवसर पर बीजेपी नेता महेन्द्र यादव, मधुशुदन सिंह भदौरिया, अशोक जादौन, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित सभी सीएसपी व डीएसपी ने विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों का पूजन किया। पूजन करने के बाद एसएसपी सहित सभी अफसरों ने लाइन में मौजूद वाहनों का पूजन किया। इससे पहले पुलिस लाइन में आज सुबह हथियारों का पूजन कर पुलिसकर्मियों को दशहरे के पावन पर्व की बधाई दी।
अलर्ट रह कर करें ड्यूटी
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने पूजन करने के बाद दशहरे की बधाई सभी पुलिस कर्मियों को देते हुए कहा कि इसी तरह मिल-जुलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। मातहत कर्मचारियों से कहा कि अपनी ड्यूटी को सतर्कता के साथ करें, जिससे सभी त्योहार सद्भावना और शांतिपूर्ण तरीके से मन सकें।
अफसरों ने किए फायर
पूजन के बाद कलेक्टर रुचिका सिंह, एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित सभी एएसपी व अन्य अफसरों ने हर्ष फायर किए। इस दौरान लाइन का बल और अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।
दशहरे पर पुलिस लाइन में पूजन हुआ तो वहीं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में भी अपने बल के साथ शस्त्रों का पूजन कर पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रूचिका सिंह और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कुमड़ा की सांकेतिक बलि देकर बुराई को खत्म करने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि जनता की अपेक्षा आपसे मदद की होती है, इसलिए सच्चाई के मार्ग पर जब आप चलेंगे, सफलता आपके साथ चलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









