देश की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगी बेटियां -डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Oct 20 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था परिवार कि ओर से ईशा शर्मा ने बताया कि गोले का मंदिर स्थित राधा बल्लभ एकेडमी स्कूल में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद बृजेश श्रीवास विशिष्ट अतिथि वार्ड 20 के पार्षद जितेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष आशु श्रीवास एवं डीसी तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन पूनम एवं आभार आशीष मिश्रा ने व्यक्त किया।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा का पूजन किया तत्पश्चात संचालक आशीष मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। वही इस अवसर पर संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में 38 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया है। संस्था का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश को घर घर पहुंचाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। देश की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगी बेटियां बस हमें उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करानी है।
वही आशु श्रीवास ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है मै पूर्व में भी संस्था के आयोजनों में शामिल हुआ हूं। वही जितेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि नवरात्रि के पवन अवसर पर बेटियों के सम्मान में यह आयोजन सराहनीय है।बृजेश श्रीवास ने कहा कि जैसा संस्था का नाम है वैसा ही काम भी है। आज हम सभी इस पुनीत कार्य में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार कि बेटियों को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित कर गौरवान्वित हुए है। आज की बेटियां निश्चित ही कल का भविष्य है। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने बेटियों को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रेमलता वैश, गायत्री गुप्ता, ईशा शर्मा, प्रतिभा कदम, बीना मैम, इंदिरा मैम, पूनम गुर्जर, पूनम शर्मा, रितु शर्मा, चंचल गुप्ता, रानू बाथम, दीक्षा अग्निहोत्री, आरती उपाध्याय, पवन थापक, लकी कपूर, सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।