शाखा सहयोग ने किया महा भंडारा
Oct 19 2026
ग्वालियर। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा शारदीय नवरात्रि पर विनय नगर जेल रोड पर भाविप के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शाखा के कन्हैयाल सिंघल एवं भाविप शाखा सहयोग के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल सहित पूरी टीम द्वारा सुबह 10 बजे से पूरे सम्मान और आदर के साथ लगभग 1000 आमजन को भोजन प्रसादी वितरित की गई। उपस्थित सभी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता और संवेदना को जीवित रखते हैं। ‘सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं‘।
सेवा कार्य में भाविप शाखा सहयोग के सभी सदस्य एक परिवार की तरह सहभागी बने। सहयोग शाखा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संस्कार पहुंचना है। सेवा कार्य में शाखा सुभाष अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल, कन्हैया लाल सिंघल, अरुण बंसल, रवि गर्ग चंद्रप्रकाश अग्रवाल, रविशंकर गोयल, अशोक तलुजा सहित परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









