जौरासी घाटी पर ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Oct 19 2026

ग्वालियर। ग्वालियर झांसी हाईवे स्थित जौरासी घाटी पर एक डश्त से भरा एक ट्रक अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटा तो हाईवे पूरी तरीके से जाम हो गया। ड्राइवर ने उसमें से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद बिलोआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रक को साइट करवा कर अब जाम को खुलवाने का प्रयास जारी है। धीरे-धीरे वाहन निकल रहे हैं।
बिलोआ थाना क्षेत्र की जौरासी घाटी पर डस्ट से भरा हुआ एक ट्रक अचानक से पलट गया। ट्रक पलटा तो हाईवे पर डस्ट फैलने और ट्रक के बीच रोड पर होने से जाम की स्थिति बन गई और गाडिय़ों के पहिए थम गए। पुलिस को सूचना दी गई तो बिलौआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिर क्रेन को बुलाया गया। जिसके बाद साइट में ट्रक को करवा कर जाम खोलने के प्रयास शुरू किए। इसके बाद धीरे-धीरे वहां से वाहनों का निकलना शुरू हुआ। पुलिस की टीम मौजूद है। जो धीरे-धीरे जाम खुलवा रही है।
बिलौआ थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि जौरासी घाटी पर एक ट्रक पलटने से जाम की स्थिति बनी थी। पुलिस मौके पर पहुंची है। जाम को खुलवा रहे हैं। धीरे-धीरे वाहन निकल रहे हैं।