श्री रामलीला चल समारोह निकलेगा 20 अक्टूबर को
Oct 19 2026
ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति (रजि.) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला चल समारोह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आज 20 अक्टूबर मंगलवार को निकाला जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, स्वागताध्यक्ष मयंक गर्ग, रामलीला संयोजक रमेश अग्रवाल (पूर्व विधायक), कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, विजय गर्ग एवं कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि चल समारोह के सुव्यवस्थित संचालन हेतु आयोजन समिति में चल समारोह संयोजक के रूप में रामनारायण मिश्रा एवं संजय क_ल को नियुक्त किया गया है। चल समारोह 20 अक्टूबर को अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल होते हुए शिंदे की छावनी से फूलबाग मैदान पहुंचेगा, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
रामनारायण मिश्रा एवं संजय क_ल ने बताया कि चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र सबसे पहले रामलीला चल समारोह का भव्य द्वार रहेगा। उसके पश्चात चार घोड़ों पर अलग-अलग स्वरूपों में पात्र, के साथ ढोल पार्टी, इत्र वर्षा, बाहुबली हनुमान, बाहुबली नृसिंह भगवान, विशाल नंदी एवं उस पर विराजमान भगवान शंकर-पार्वती, सुरसा हनुमान जी झांकी, अघोरी बाबा की टोली जो पूरे रास्ते अपने रंग में रंगी नजर आएगी, राम रथ, रावण रथ, शबरी झांकी, हनुमान जी एवं राम भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। चल समारोह के अंत में भगवान का रथ रहेगा जो सबसे विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस झांकी में 150 लाइटें पूरे रास्ते रोशनी बिखेरेंगी एवं 150 बैंड वादकों की मधुर धुन लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









