भितरवार से रिश्ते की डोर कमजोर नहीं होगी,दु:ख की घड़ी में साथ रहना मेरा कर्तव्य

Oct 18 2026

भितरवार। भितरवार मेरे दिल में बसता है। यहां के सभी लोगों से मेरा गहरा संबध है। इस क्षेत्र की बदौलत मैने कई सफलताएं प्राप्त की। भितरवार से रिश्ते की डोर कमजोर नहीं होने दूंगा। दु:ख की घड़ी में साथ रहना मेरा कर्तव्य है। यह बात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ भाजपा नेता सीके शर्मा के चाचा और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कही। उल्लेखनीय है। कि पिछले दिनों चिटोली गांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सीके शर्मा के चाचा दिशाराम शर्मा और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव की माताजी श्रीमती कलादेवी का निधन हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर रविवार को पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा नेता सीके शर्मा और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उनकी आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से कहा कि इस दु:ख की घड़ी में आपके साथ हूं। आपसे और इस क्षेत्र के लोगों से मेरा गहरा नाता है। इस संबध को में हमेशा निभाऊंगा भितरवार मेरे दिल में बसता है। इस अवसर पर कौशल शर्मा,मुकेश बंटी गौतम,लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, पार्षद गजब सिंह रावत,दिनेश भटेले,दीपक भार्गव,केपी पांडे,पुरुषोत्तम दिघर्रा,गौरव दुबे आदि उपस्थित थे।वहीं इससे पूर्व इन दोनों जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचकर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव,कौशल शर्मा,केशव बघेल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी।