बाबूजी की बगिया गुड़ा में माता रानी को लगाया 56 भोग

Oct 18 2026

ग्वालियर। नगर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबूजी की बगिया गुड़ा में प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी माता रानी की पूजा-अर्चना, 56 भोग एवं महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माता रानी को विधि-विधान से 56 भोग अर्पित किए गए। इसके पश्चात महाआरती संपन्न हुई। माता रानी के जयकारों से परिसर भक्तिमय हो गया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आयोजन के समापन पर माता रानी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई। बाबूजी की बगिया में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने नवरात्रि के उल्लास को और बढ़ाया
कार्यक्रम में नवरात्रि आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं में चिराग दुबे, हर्षित दुबे, ऋतिक दुबे, देवेश चौरसिया, आर्यन गोस्वामी, अजय बाथम, कौशल तिवारी, अनिल गोस्वामी, गिरराज तिवारी, शिवप्रताप सिंह परमार, राघवेंद्र परमार, विद्यराम बघेल, मोनू चौरसिया, अजय रावत, गजेंद्र शर्मा, धीरेंद्र चौहान, राजकुमार नामदेव, योगेश तिवारी, पीयूष तिवारी, राहुल चौरसिया, मनीष चौरसिया एवं संजय भार्गव सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।