कृषि मंत्री कंसाना, नवीकरण ऊर्जा मंत्री शुक्ला एवं सांसद कुशवाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना

Oct 18 2026

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर पर हुए हादसे के बाद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर ग्वालियर में अस्पताल पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का हाल जाना एवं चिकित्सकों से चर्चा कर सभी घायल श्रद्धालुओं का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।