ट्रक ने शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें, 41 घायल
Oct 18 2026
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के पास गत रात हुए हादसे ने कई परिवारों को कभी न भरने वाला दर्द दे दिया। किसी मां ने बेटे को खो दिया, तो किसी घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। कोई अस्पताल में अपनों की सलामती की दुआ मांगता रहा, तो कोई शव देखकर बिलखता रहा। गत देर रात तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया, जिससे दीवार ढह गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं।
हादसा देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सडक़ किनारे लाइन में लगे थे। तभी चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक करीब 90 डिग्री के ढलान पर बेकाबू हो गया। ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ट्रक चला रहा था। ढलान पर ट्रक पुलिस चेकपोस्ट तोड़ते हुए लोगों को कुचलकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। इससे मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग मलबे में दब गए।
घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। सरकार ने सिटी एसपी को हटा दिया है। 8 अफसर-पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। इनमें चार टीआई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









