शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर दुःखद सड़क दुर्घटना 14 श्रद्धालुओं की मृत्यु, घायलों का उपचार जारी कलेक्टर ने एसएसपी के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई ग्वालियर, 18 अक्टूबर 2026/ ग्वालियर जिले के सातऊ स्थित शीतला माता मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास शनिवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुए दुःखद सड़क हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि लगभग 42 श्रद्धालु घायल हुए हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में विशेष उपचार किया जा रहा है। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंतरी की ओर से आ रहा धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस दौरान प्रवेश द्वार के पास मौजूद श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल जयारोग्य चिकित्सालय, ग्वालियर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजी के साथ उनका उपचार प्रारंभ किया। कलेक्टर ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लगभग 42 श्रद्धालुओं में से चिकित्सकों ने 14 को मृत घोषित किया है। करीब आठ गंभीर घायलों का ट्रामा सेंटर में विशेष उपचार किया जा रहा है। शेष घायलों का उपचार भी जारी है। इस दुःखद दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
Oct 18 2026
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









