सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ में माता के 9 स्वरूपों की महाआरती का उत्सव मना

Oct 17 2026

ग्वालियर। सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ ग्वालियर में माता बहनों द्वारा गरबा और रास की मनमोहक प्रस्तुति तथा माता के 9 स्वरूपों के दर्शन एवं महाआरती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्य श्रीमती रजनी भगत एवं परिचय रूपाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। स्वागत राखी श्रीवास्तव और सीमा तोमर द्वारा कराया गया। 
कार्यक्रम की अतिथि श्रीमती ज्योति वोहरा नगर निगम सहायक यंत्री (एसडीओ) एवं वार्ड नंबर 13 की पार्षद श्रीमती ज्योति दिनेश सिकरवार रहीं। विशिष्ट अतिथि मीना सचान, जूली चौहान, रेखा कुलश्रेष्ठ, प्रियंका चतुर्वेदी, लावण्या प्रभा शर्मा, प्रियंका भारद्वाज, समीक्षा परी उपस्थित रहीं।