नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Oct 17 2026

ग्वालियर। नवरात्र के सातवें दिन माता के मंदिरों में भी भक्तों की अन्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ उमड़ी। बाजारों को भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मंदिरों में देवी दर्शन के साथ लोग बाजारों की रोनक देखने भी पहुंच रहे हैं। देवी मंदिर के पुजारियों का कहना है कि इस साल माता की आराधना के लिए दोगुने से अधिक भीड़ आ रही है। भक्तों की भीड़ के चलते मंदिरों के आस-पास प्रसादी और पूजा-पाठ के सामान की दुकानें सजाने वाले अस्थायी दुकानदारों की भी जमकर बिक्री हो रही है। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
शहर के मांढरे की माता मंदिर, कैला देवी मंदिर, ओल्ड हाईकोर्ट स्थित काली माता मंदिर, बालाजीधाम काली माता मंदिर, वैष्णोदेवी मंदिर सहित तमाम मंदिरों पर इस साल पिछले अन्य सालों की अपेक्षा भक्तों की काफी मातारानी की आराधना के लिए उमड़ रही है।
देवी मां की आराधना के पर्व पर पंडालों और मंदिरों की साज-स’जा से सारा शहर रोशनी से जगमगाया हुआ है। भक्त तरह-तरह के अनुष्ठान और व्रत कर जगत जननी महामाई की आराधना में लीन हैं। कहीं महाआरती तो कहीं देवी जागरण हो रहे हैं। सुबह से देर रात तक शहर में देवी गीतों की गूंज से सारा वातावरण धर्ममय हो गया है। भोर होते ही मंदिरों में पहुंचकर भक्त महामाई से प्रार्थना करते हुए खुशहाली की कामना कर रहे हैं।