आईसीआईसीआई लाइफ के मुनाफे में 26.5' की बढ़ोतरी

Oct 16 2026

ग्वालियर। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी के व्यक्तिगत सुरक्षा बीमा कारोबार में सालाना आधार पर 47.2' की बढ़ोतरी हुई, जबकि पेंशन और नियमित आय देने वाली वार्षिकी योजनाओं के कारोबार में 50' की वृद्धि दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप, व्यक्तिगत बीमा का कुल बीमित मूल्य सालाना आधार पर 34.9' बढक़र 2.32 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह ग्राहकों को मिलने वाले बीमा कवर में उल्लेखनीय विस्तार को दर्शाता है। कंपनी का नया कारोबार प्रीमियम पहली छमाही में सालाना आधार पर 25' बढक़र 11,821 करोड़ रुपये हो गया। नए कारोबार का मूल्य (वीएनबी) 22.3' बढक़र 1,283 करोड़ रुपये रहा, जबकि वीएनबी मार्जिन 26' दर्ज किया गया। इस दौरान, कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 26.5' की बढ़ोतरी के साथ 760 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा,  ‘ग्राहकों को प्राथमिकता देना हमेशा से आईसीआईसीआई लाइफ के कामकाज का मूल सिद्धांत रहा है और आने वाले वर्षों में भी हमारी सभी गतिविधियों का मार्गदर्शन यही सोच करेगी। उन्होंने कहा कि पहली छमाही में कंपनी का दावा निपटान अनुपात 99.3' रहा। जिन दावों में जाँच की जरूरत नहीं थी, उनके निपटान में औसतन 1.1 दिन का समय लगा। इस अवधि में कंपनी ने 2,627 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटान किया और परिपक्वता व उत्तरजीविता लाभ के रूप में 8,634 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इससे जरूरत के समय ग्राहकों को समय पर वित्तीय सुरक्षा और मानसिक सुकून देने की कंपनी की प्रतिबद्धता जाहिर होती है।
कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ कर दिया गया है। यह 25 वर्षों के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान कंपनी ने 20 करोड़ से अधिक भारतीयों के सपनों और वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में योगदान दिया है। नए दौर में भी सभी हितधारकों के लिए ‘हर कल आसान’ बनाने की प्रतिबद्धता ग्राहकों को प्राथमिकता देने की सोच के अनुरूप जारी रहेगी।