नवरात्रि पर कन्या पूजन कर बालिकाओं को बांटी सामग्री

Oct 16 2026

ग्वालियर। शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की ओर से नई सडक़ स्थित सेवा भारती बालिका छात्रावास में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं का पूजन कर उन्हें फल, चॉकलेट, स्टेशनरी सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में सेवा, संस्कार और बालिकाओं के सम्मान का संदेश दिया गया।
मंच की संस्थापक डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों को सामाजिक दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार की भावना से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कन्याओं का सम्मान करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना हमारी सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंच की सचिव डॉ. राजरानी शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सेवा और संस्कार की इस पावन परंपरा को सभी बहनों ने मिलकर आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान सुमन शर्मा व कृष्णा शर्मा ने रैक, रंजना शर्मा ने फल, अनीता तिवारी ने बालिकाओं के लिए ब्रश व पेस्ट तथा विभा शुक्ला ने स्टेशनरी सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर सुमन शर्मा, कृष्ण विश्राम शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, पल्लवी शर्मा, नीतू उपमन्यु, अनीता तिवारी, दीप्ति शर्मा, रंजना शर्मा, स्मिता पांडे, जया गर्ग, श्रुति उपाध्याय एवं विभा शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।