आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2027 तक 20 हजार महिला एडवाइजर जोड़ेगी कंपनी
Oct 15 2026
ग्वालियर। नवरात्रि के अवसर पर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी ‘नारीशक्ति’ पहल के तहत वित्त वर्ष 2027 के अंत तक देशभर में 20,000 महिला एडवाइजर्स को जोडऩे की योजना की घोषणा की है। 30 सितंबर, 2026 तक कंपनी से 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर्स जुड़ी थीं, जिनका कंपनी के एजेंसी कारोबार में 45 प्रतिशत योगदान है। यह घोषणा कंपनी की ‘नारीशक्ति’ पहल के दो साल पूरे होने के अवसर पर की गई है।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के अमीश बैंकर ने कहा, ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस में हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रतिभा का कोई लिंग नहीं होता। जहाँ हम अपने पुरुष बीमा एडवाइजर्स के प्रदर्शन में लगातार सुधार देख रहे हैं, वहीं हमारी महिला एडवाइजर्स भी ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी के कुल एडवाइजर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत है, लेकिन 30 सितंबर, 2026 तक उन्होंने कंपनी के एजेंसी कारोबार में लगभग 45 प्रतिशत योगदान दिया है। बेंगलुरु, केरल और मुंबई जैसे क्षेत्रों में महिला एडवाइजर्स की हिस्सेदारी एजेंसी कारोबार में 50 प्रतिशत से भी अधिक रही है। इसी सोच के साथ हमने दो साल पहले ‘नारीशक्ति’ पहल शुरू की थी। नवरात्रि अधिक महिलाओं को हमारी नारीशक्ति टीम से जोडऩे का उपयुक्त अवसर है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी की 47 प्रतिशत महिला एडवाइजर्स 10 साल से अधिक समय से आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा, कंपनी की 500 से अधिक महिला एडवाइजर्स ने मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) के लिए क्वालिफाई किया है। एमडीआरटी जीवन बीमा एजेंट्सऔर वित्तीय सेवा क्षेत्र के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों का एक स्वतंत्र वैश्विक संगठन है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









