साईं बाबा समाधि दिवस पर आरती एवं प्रसादी वितरण सम्पन्न

Oct 15 2026

ग्वालियर। ओम साईं श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं बाबा का समाधि दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि समस्त साईं भक्तों को ज्ञात हो कि साईं बाबा ने 15 अक्टूबर 1918 को दोपहर 2:30 बजे शिरडी (महाराष्ट्र) में समाधि ली थी। उन्हीं की पावन स्मृति में हर वर्ष समिति इस दिन को समाधि दिवस के रूप में मनाती है।
इस वर्ष भी ओम साईं श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति के तत्वावधान में 15 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से इन्दरगंज चौराहा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साईं बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, साईं बाबा की आरती एवं सैकड़ों भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया। दोपहर 2:30 बजे साईं बाबा की समाधि के क्षण पर मौन धारण किया गया, तत्पश्चात आरती की गई। समिति अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि सैकड़ों साईं भक्तों ने उक्त कार्यक्रम में श्री साईंनाथ महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, भाजपा नेत्री गिरजा गर्ग, मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कामर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश दादा, दाल बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, श्रेयांस सिंघल सहित समिति के पदाधिकारी राजेश जयसिंघानी, अमित कुकरेजा, रवि तलेगांवकर, हेमंत बाथम, राजेश यादव, अनिल इसरानी, भारत खत्री, भावेश माखीजा, सुरेश कुकरेजा, केसी माखीजा, दुर्गेश पुरी, धीरज गोयल, मनोज रंजक  आदि उपस्थित थे।