जेयू स्वास्थ्य शिविर: 152 लोगों की जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं निशुल्क सेवाएं
Oct 15 2026
ग्वालियर। मानव सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है। मानव सेवा से जुड़े कार्य ही वास्तव में ईश्वरीय कार्य हैं। ईश्वर के बाद चिकित्सक का स्थान आता है, क्योंकि मरीज पूरी उम्मीद और विश्वास के साथ डॉक्टर के पास पहुंचता है। ऐसे में मरीज के विश्वास को हर परिस्थिति में बनाए रखना चिकित्सक का नैतिक दायित्व है। यदि मन में मानव सेवा का भाव है, तो ईश्वर की कृपा भी सहज ही प्राप्त होती है। यह बात अध्यात्म निकेतन के संत कृपाल सिंह महाराज ने कही। वे आरटी वेलफेयर फाउंडेशन और जीवाजी विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ. राधाकृष्णन भवन, सिटी सेंटर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेयू के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत रहे। अध्यक्षता वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. राजेश सिंह तोमर, एमएलबी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम सिंह भदौरिया और जीवाजी विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के समन्वयक प्रो. राजेंद्र खटीक शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ की। स्वागत भाषण प्रो. राजेंद्र खटीक ने दिया।
मुख्य अतिथि प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि जीवाजी यूनिवर्सिटी समाज के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और समाजहित में नई पहल करने के लिए विश्वविद्यालय हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने शिविर में स्वयं भी शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. एसके सिंह ने कहा कि जनकल्याण और परहित की भावना से किए जाने वाले कार्यों में संतों की सहभागिता समाज को सेवा और संवेदना का संदेश देती है। संतों की उपस्थिति लोगों को परोपकार के लिए प्रेरित करती है। एमएलबी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी ने कहा कि जीवन में सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है। साथ ही अवसर मिलने पर संतों और महापुरुषों का सान्निध्य प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। एमिटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश सिंह तोमर और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम सिंह भदौरिया ने भी अपने विचार रखे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब 152 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान शुगर और ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गईं। शिविर में डॉ. केके गुप्ता, डॉ. दीपमाला, डॉ. अल्का चौहान, डॉ. ऊषा राजपूत, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ. शिवांगी अग्रवाल, डॉ. राकेश रंजन और डॉ. अनुराग ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रेयांक तोमर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता चौहान, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. दीपक वर्मा और डॉ. संकल्प परसेंडिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









