राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए
Oct 15 2026
ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार 15 अक्टूबर को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आये। ग्वालियर प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वायु मार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचे जहां एयरपोर्ट पर सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विमानतल से राज्यपाल मंगुभाई पटेल व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल पटेल राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में पहुँचकर विश्वविद्यालय के 12वे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
राज्यपाल श्री पटेल 16 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के 7वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल दोपहर लगभग 2.05 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









