महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर कार्यशाला हुई आयोजित
Oct 15 2026
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय की महिला जागरूकता एवं आंतरिक समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर मुख्य अतिथि श्रीमती रमा तोसावर वर्मा ने पौधों से बने प्रोडक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘शरीर की देखभाल कैसे की जानी चाहिए? उन्होंने पौधों से बनी औषधियों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हमें प्रारम्भ से ही शरीर की देखभाल करनी चाहिए। हमें ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के प्रति भी सचेत रहने के लिए आयुर्वेद से बने उत्पाद के द्वारा डेमो प्रस्तुत किया। अलसी से हर्ट और नसों के ब्लॉकेज को ठीक किया जा सकता है।’ कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा जी ने की। मंच संचालन श्रीमती प्रेक्षा नाइक ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रूपाली गोखले जी ने किया।
इस अवसर पर समिति की संयोजका डॉ. निवेदिता पांचाल जी, डॉ. संजय रस्तोगी जी, डॉ. संजय पांडे, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. मन्दाकिनी शर्मा, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. दीप्ति नारंग, डॉ. विजय पांडे, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. लाल, श्रीमती सविता केलकर आदि प्राध्यापक एवं अनेक विद्यार्थियों उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









