दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य ने कै. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर जलाया ‘आस्था का दीपक‘

Oct 14 2026

ग्वालियर। केंद्रीय दूरसंचार सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य दिनेश जैन ने अम्मा महाराज की छतरी पहुंचकर कै. महाराज माधवराव सिंधिया एवं राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ‘आस्था का दीपक’ जलाया। 
इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य दिनेश जैन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखकर उनकी किसी भी समस्या का निराकरण शीघ्र कराएंगे, संचार विभाग के आने वाली योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को दिलाएंगे। इस अवसर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लवी खंडेलवाल,गोपाल जाटव, शकुंतला तोमर, दिनेश तोमर, श्रृष्टि शर्मा, हर्षित शर्मा, राजेंद्र कुशवाह, राकेश कटारे, राजेश कटारे, सोनू जैन, अंकित जैन, मनीष जैन, हरेन्द्र भदौरिया, जुबैर खान, बबलू त्यागी, आदि उपस्थित थे।