वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा देंगे बालिकाओं एवं महिलाओं निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Oct 14 2026
ग्वालियर। बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर हेरिटेज एवं दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को शासकीय केआरली कॉले में तीन दिवसीय नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा पहली बार ग्वालियर पधारे हैं। उनके द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए सक्षम बन सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम बैच प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय बैच दोपहर 3 बजे से शाम 6बजे तक संचालित होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क है।
रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर हेरिटेज व दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर ग्वालियर की बालिकाओं एवं महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 500 बालिकाओं के पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना अत्यंत आवश्यक है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना, आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनने हेतु प्रेरित करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









