पुलिस ने बाजारों में किया पैदल भ्रमण

Oct 12 2026

ग्वालियर। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं आमजन की आवाजाही वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही लोगों से संवाद भी किया। त्योहारों के दौरान शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।