महिला शक्ति मंच ने गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया

Oct 12 2026

ग्वालियर। गरबा डांडिया महोत्सव, महिला शक्ति मंच द्वारा गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन रखा गया। गरबा डांडिया नवरात्रों में मनाया जाने वाला गुजरात का एक प्रसिद्ध उत्सव है जिसे सारा भारत बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाता है। गरबा डांडिया करने से कहां जाता है कि मन में एक ऊर्जा और उत्साह का उत्पन्न होता है और माता रानी की स्तुति गरबा डांडिया करके की जाती है। इस परंपरा को और भी रोमांचक करने हेतु महिला शक्ति मंच द्वारा गरबा डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक महिला शक्ति मंच की संस्थापक तारा शाहा रहे और इस कार्यक्रम में सभी महिला शक्ति मंच की सदस्यों ने भाग लिया और गरबा के वेशभूषा में और श्रृंगार में आई महिलाओं ने एक से बढक़र एक डांडिया किया और अपने हुनर का प्रतिभा को दिखाया। गरबे में कंपटीशन भी रखा गया और इस कंपटीशन की विजेता रही आरती सिसोदिया जिन्हें गरबा क्वीन का खिताब दिया गया, एवं बेस्ट ड्रेस अप का किताब सीमा सिंह को दिया गया। गेम्स में प्रीति शर्मा विजेता रही और पंक्चुअलिटी में अनुराधा अग्रवाल को गिफ्ट मिला। इस तरह कई गेम्स भी खिलाएं गए और साथ में लजीज व्यंजन भी रखा गया हर्ष उल्लास के साथ नवरात्रि का प्रसिद्ध उत्सव गरबा डांडिया महोत्सव महिला शक्ति मंच द्वारा मनाया गया।