डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने 11 नवजात कन्याओं का किया पूजन

Oct 11 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था वार्ड 16 की उपाध्यक्ष राखी परमार ने बताया कि संस्था द्वारा शासकीय शिविल हॉस्पिटल में कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महाराजा मानसिंह तोमर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी प्रस्तावना गुप्ता एवं डीसी तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की।इस अवसर पर योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संस्था के कार्य सराहनीय है नवरात्रि के शुभ अवसर पर जन्मी सभी बेटियों को बहुत बहुत बधाई।
वही संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस है और साथ ही आज से शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ के अवसर पर उपनगर ग्वालियर के बिरला नगर स्थित शासकीय शिविल हॉस्पिटल में आज जन्मी 11 नवजात कन्याओं का पूजन कर उनकी माताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसी तिवारी, प्रस्तावना गुप्ता, राखी परमार, भावना राजपूत, रेखा सोनी, सचिन सिकरवार, शुभम चौहान, सहित हॉस्पिटल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।