आर्य समाज मंदिर मुरार में स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ

Oct 11 2026

ग्वालियर। आर्य समाज मंदिर मुरार में स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक सत्संग समारोह के बाद रोगियो का वैद्य एसके शर्मा द्वारा सभी की जांच कर आयुर्वेद की जडी बूटियो से ईलाज किया जाता है। डा. सत्येंद्र शास्त्री ने मानसिक संतुलन बनाये रखने के उपाय बताये। ध्यान, प्राणायाम, भजन-कीर्तन से मानसिक शान्ति पैदा की जा सकती है। आत्मा तडप उठी है,कष्ट भोग भोग कर। उठ मनुष्य योग कर,योग का प्रयोग कर...गीत सुनाया।
इस अवसर पर राम प्रकाश वर्मा, सियाराम गुर्जर, निरंजन गुर्जर, सुरेन्द्र राणा, बनवारी लाल यादव, सुशीला यादव, कमठान, परमालसिह राणाआदि ने कार्यक्रम के यजमान बने।सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक का वाचन किया गया।