अपना फाऊंडेशन ने पितृपक्ष में किया जरूरतमंदों को भोजन वितरण

Oct 11 2026

ग्वालियर। अपना फाउंडेशन ने अच्छे कार्यों की श्रंखला को जारी रखते हुये ‘अन्न दान महादान’ को चरितार्थ करते हुये। पितृपक्ष के चौदस दिन पर रेलवे स्टेशन पर कई राहागीरों के लिये भोजन वितरण कार्यक्रम सजाया। जिसका राहगीरों ने बड़े चाव से आनंद लिया। इस कार्यक्रम को अंकिता परिहार के मुख्य सहयोग से रखा गया। अपना फाउंडेशन के साथी सदस्यों पारूल, सुधांशु, शालिनी, तान्या, अंकित, उज्जवल एवं रामा पाण्डेय ने भी भोजन वितरण में भरपूर सहयोग किया। अपना फाउंडेशन भविष्य में भी आपसी सहयोग से जनहित के कार्यक्रम करती रहेगी।