गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए ग्वालियर में गूंजा गौसम्मान आह्वान अभियान का संदेश
Oct 11 2026
ग्वालियर। गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ समस्त साधु-संतों के सानिध्य में गौसम्मान आह्वान अभियान संपूर्ण भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गली-मोहल्लों, तहसीलों, नगरों, ग्राम पंचायतों एवं जिला स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों को व्यापक जनसमर्थन के साथ सरकार तक पहुँचाना है।
इसी क्रम में ग्वालियर के रामलीला मैदान में सुंदरकांड के आयोजन के दौरान आयोजक पंडित अंकित शर्मा ने मंच से ग्वालियर की जनता से विशेष आग्रह किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपना एक हस्ताक्षर अवश्य करे। साथ ही अपने रिश्तेदारों, नातेदारों, मित्रों एवं गली-मोहल्लों में रहने वाले लोगों तक अभियान की जानकारी पहुँचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩे का प्रयास करे। पंडित अंकित शर्मा ने गौवंश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से गौमाता के हित में अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाने का प्रयास है।
4 दिसंबर को भोपाल में सरकार तक पहुँचाई जाएगी जनभावना
गौसम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आगामी 4 दिसंबर 2026 को भारत वर्ष की प्रत्येक राजधानी में 51 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को आवेदन सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण से संबंधित प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाएँगी।
अभियान की प्रमुख मांगें
गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। संपूर्ण भारतवर्ष में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। गौवंश की रक्षा के लिए देशभर में एक समान प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की जाए। केंद्र सरकार गौमाता के संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाए। गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानूनी प्रावधान किए जाएँ।
समस्त गौप्रेमियों से विशेष निवेदन
गौसम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से समस्त गौसेवकों, धर्मप्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से आग्रह है कि वे इस अभियान में सहभागी बनें। स्वयं हस्ताक्षर करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके उद्देश्य से अवगत कराएँ, ताकि गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण से जुड़ी जनभावनाओं को व्यापक स्तर पर सरकार तक पहुँचाया जा सके।आइए, गौमाता के सम्मान और संरक्षण के संकल्प के साथ एकजुट हों तथा गौसम्मान आह्वान अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









