मल्टी स्पेशलिटी में भोजन प्रसादी का वितरण किया

Oct 11 2026

ग्वालियर। इंटरनेशनल लायंस क्लब आर्यन प्रांत 3233 ए-1 द्वारा सेवाभाव समिति द्वारा मल्टी स्पेशलिटी के सामने अस्पताल परिसर में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रितृ अमावस्या के दिन यह कार्य निरुपमा भटनागर के द्वारा किया गया। डॉक्टर मीरा जैन, निरुपमा भटनागर उपस्थिति रही। निराश्रित जनों को भोजन खिलाकर अपार शांति का अनुभव होता है ऐसी सेवा कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।