रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा,सभी को करना चाहिए यह महादान-रघुबीर सिंह यादव
Oct 10 2026
भितरवार। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह मानवता की सच्ची सेवा का माध्यम है। जरूरतमंद और पीडि़त लोगों की सेवा के लिए सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। यह बात भाजपा नेता एवं पार्षद पति रघुबीर सिंह यादव (वकील) ने शनिवार को भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही।शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के जन्मदिन पर भाजपा नेता रघुबीर सिंह यादव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान लखेश्वरी भाजपा मंडल के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत के नेतृत्व में रक्तदान किया। वहीं नगर के लोगों ने भी शिविर में सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर रघुबीर सिंह यादव ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में युवाओं को जनकल्याण और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। रक्तदान शिविर में सबसे ज्यादा लखेश्वरी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर में लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत,भितरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत भाजपा नेता श्रीकृष्ण यादव,सतेंद्र किरार,लव सिंह जाट, डॉ.राजेश मंडेलिया, नरेंद्र जाट, अमरपाल रावत, प्रेमनारायण रावत एवं आरके शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में पौधारोपण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









