दिन में गर्मी रात में ठंडक़ दे रही बीमारी

Oct 09 2026

ग्वालियर। शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं शाम होते ही ठंडक बढऩे लगती है। दिन और रात के तापमान में इस बदलाव के चलते लोगों को सर्दीजुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण म‘छर भी तेजी से पनप रहे हैं, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.3 प्रतिशत अधिक है।
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं, दिन में धूप, धूल मिट्टी और वाहनों से निकलने वाले धुंए के कारण लोगों को खंासी हो रही है, जबकि मौसम में बदलाव के कारण लोगों को जुकाम भी हो रहा है। वहीं मच्छरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने से बुखार मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।