श्रीमती नैंसी गुप्ता ने आईआईटी जोधपुर से प्रबंधन में पीएचडी प्राप्त की
Oct 09 2026
ग्वालियर। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की मिसाल ग्वालियर की सुपुत्री एवं मुरैना की पुत्रवधू श्रीमती नैंसी गुप्ता ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी जोधपुर, राजस्थान से प्रबंधन विषय में डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, ग्वालियर, मुरैना एवं माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज का गौरव बढ़ाया है।
श्रीमती नैंसी गुप्ता ने प्रबंधन एवं उद्यमिता विद्यालय (एसएमई), आईआईटी जोधपुर से अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनके शोध का विषय ‘इम्प्लिसिट एसोसिएशन टेस्ट (आईएटी) के माध्यम से व्यावसायिक लैंगिक रूढिय़ों को मापने की कार्यप्रणाली’ रहा। उनके शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. वेंकट राम रेड्डी, आईआईटी मद्रास द्वारा किया गया। श्रीमती नैंसी गुप्ता, गोपाल गुप्ता (पुरवास वाले) एवं श्रीमती अनीता गुप्ता की सुपुत्री तथा श्रीमती बीना गांगिल एवं स्व. गिर्राज गांगिल (खेरा वाले) की पुत्रवधू हैं। वे इंजी. जयंत गांगिल, प्रबंधक इंडियन ऑयल रिफाइनरी की धर्मपत्नी हैं। उनके परिवारजनों श्रीमती अनुषा गुप्ता (एम.ई., भारतीय डाक सेवा) एवं डॉ. जीतू गांगिल (अध्यक्ष, एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन) ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
नैंसी गुप्ता की यह उपलब्धि केवल एक शैक्षणिक उपाधि नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, निरंतर अध्ययन, शोध के प्रति समर्पण एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। आईआईटी जोधपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से प्रबंधन में पीएच.डी. प्राप्त करना उनके परिवार के साथ-साथ ग्वालियर एवं मुरैना के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी यह सफलता महिलाओं की उच्च शिक्षा, शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी उपलब्धि से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों में हर्ष का वातावरण है। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज ने श्रीमती नैंसी गुप्ता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं नई ऊँचाइयों की कामना की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









